Betul Crime News : आचार संहिता में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बिना रोकटोक हो रही मवेशियों की तस्करी, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने पकड़ा गौवंश से भरा कंटेनर
Betul Crime News: Police security system exposed in the Code of Conduct, cattle smuggling is going on without any stop, Rashtriya Hindu Sena caught a container full of cow progeny
Betul Crime News: बैतूल राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सक्रियता से गौवंश से भरा एक और कंटेनर पकड़ा गया है। तस्करों ने कंटेनर में डबल पार्टीशन में ठूस ठूस कर गोवंश भरे थे। संगठन की सक्रियता से तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए है।संगठन के ज़िला युवा अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय एवं प्रदेश संयोजक पवन मालवीय को हिन्दू संगठन हिन्दू राष्ट्र सेना द्वारा सुबह 9 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि सफ़ेद कलर के कंटेनर में शिवपुरी मध्यप्रदेश से गोवंश को भर कर बैतूल होते हुए महाराष्ट्र कत्लखाने ले ज़ाया जा रहा है। इसके बाद टीम गठित कर कंटेनर को पकड़ने की योजना बनाई गई। तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव ने बताया गोवंश से भरे कंटेनर क्रमांक एचआर.48.ई.2773 को बैतूल आरटीओ ऑफिस के पास 12 बजे पकड़ा है।कंटेनर में गोवंश को क्रूरता पूर्वक पटिया से डबल पार्टीशन कर भरा हुआ था, जिसमें से 5 नग गोवंश मृत पाए गए। गोवंश एक के उपर एक लदे हुए थे। गोवंश को रस्सियों से बांध कर रखा हुआ था। गोवंश तस्करी करते हुए 3 आरोपी को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पवार ने बताया कि गोवंश तस्करों से पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गोवंश को कंटेनर में हमने शिवपुरी से भरा है जो अमरावती महाराष्ट्र कत्लखाने ले जा रहे है। हमारे आगे- आगे एक स्विफ्ट डिज़ायर चलती है जो अभी मिलानपुर टोल पर खड़ी है जो हमें आगे आने के लिए बताते है स्विफ्ट डिज़ायर में हमारा मालिक जो यूपी का रहने वाला है। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि गोवंश को महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए ड्राइवर को 8 हज़ार एवं कांडेक्टर को 4 हज़ार रुपये मिलने का आरोपियों ने कबुल किया है।
प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख बलराम घिडोडे ने बताया पुलिस एवं संगठन के सहयोग से गोवंश को त्रिवेणी गौ शाला पहुंचाया गया। कोतवाली थाने में गोवंश तस्करों के विरूद्ध एफ़आइआर दर्ज की गई है। गोवंश तस्करी को रोकने में समाज सेवी गोलू उघड़े, युवा विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय, युवा ज़िला महामंत्री अमित यादव, नगर अध्यक्ष शनि साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, प्रखंड उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



