Navratri Utsav 2023 News: इस वर्ष हाथी पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा ,नवरात्र उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर

Navratri Utsav 2023 News: This year Maa Durga is coming riding on an elephant, preparations are in full swing for Navratri festival.

सजने लगे माता रानी के दरबार

Navratri Utsav 2023 News: बैतूल 15 अक्टूबर से नवरात्रि उत्सव की शुरूआत हो रही है। नौ दिनों तक माता रानी की आराधना की जाएगी। नवरात्रि उत्सव को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही है। आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस वर्ष  मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी। मां दुर्गा के हाथी पर सवार होकर आना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषों का कहना है कि हाथी पर मां दुर्गा के सवार होकर आने से अच्छी बारिश, अच्छी फसल पैदावार और सुख समृद्धि के शुभ संकेत माने जाने हैं। 

शहर में लगभग एक सैकड़ा से अधिक पंडालों में माता रानी की स्थापना की जाएगी। स्थापना को लेकर पंडालों की आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जा रही है। आकर्षक झांकियां नवरात्रि में लोगों का मन मोहने वाली है। चक्कर रोड पर माता रानी गिटार और टिकारी में केदारनाथ धाम में विराजेंगी। कई दिनों से पंडाल बनाने का काम चल रहा है, अब इस पंडालों को विद्युत साज-सज्जा से सजाया जा रहा है। नवरात्रि के पहले तक पंडाल सजकर तैयार हो जाएंगे। नवरात्रि उत्सव को लेकर युवा, बच्चे सभी लोगों में उत्साह का माहौल है। नौ दिनों तक लोग मातारानी की उपासना कर पूजा-अर्चना करेंगे। देर रात तक शहर में चहल-पहल बनी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को भी जगह-जगह तैनात किया जाएगा। मोबाइल टीम समय-समय पर गश्त करते रहेगी। 
  1. Betul Mandi Bhav 11 October 2023: आज 11 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सोयाबीन के क्या है दाम
प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप
नवरात्र उत्सव को लेकर अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं। मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि जिन लोगों ने पहले से मूर्ति के लिए आर्डर दिया गया है, उन्हीं के लिए मूर्तियां बनाई जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए लागत अधिक आती है इसलिए अतिरिक्त मूर्तियां बनाकर नहीं रख सकते। निर्माण सामग्री महंगी होने के चलते इस वर्ष प्रतिमाओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। दुर्गा प्रतिमाएं बनकर तैयार हो गई है। प्रतिमाओं का रंग रोगन कर उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थापना वाले दिन तक मूर्तिकार प्रतिमाओं का रंग रोगन करते हैं। 
दुर्गा मंदिरों में रहेगी भारी भीड़
नवरात्रि में शहर के दुर्गा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहेगी। मंदिरों का भी रंग रोगन कर          आकर्षक सजाया गया है।  शहर के बिजासनी माता मंदिर, गंज पेट्रोल पंप के पास दुर्गा मंदिर, कोठीबाजार दुर्गा मंदिर, शंकर वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। मंदिर समितियों द्वारा नवरात्र को लेकर लगभग तैयारियां पूरी की जा रही है। नौ दिनों तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने-जाने को लेकर व्यवस्था बनाई गई है। 

Related Articles

Back to top button