Betul Crime News Today: पुलिस ने स्कूल में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान जप्त

Betul Crime News Today: Police arrested 4 accused of theft in school, seized stolen goods.

Betul Crime News Today: साईंखेड़ा थाना पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। चोरी को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक15 सितंबर को शासकीय हाईस्कूल सेमझिरा के प्राचार्य सुनील कुमार राठौर निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई व्दारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लेख कराई। कि 14 सितंबर की दरम्यानी रात में किसी अज्ञात  व्दारा लैब व प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर स्कूल में रखा कम्प्यूटर व मानीटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया गया है।  रिपोर्ट पर थाना साईखेड़ा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 457,380 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर 23 सितंबर को संदेही नितेश पिता मनोज पवार उम्र 19 साल निवासी सेमझिरा को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि  साथी 1. राहुल उर्फ विक्की पिता संपतराव वानखेडे उम्र 29 साल  सेमझिरा  2. हेमंत पिता अशोक मानकर उम्र 19 साल  सेमझिरा 3 गौरव उर्फ माटू पिता बद्रीप्रसाद पवार उम्र 22 साल नि० सेमझिरा के साथ मिलकर 14 सितंबर की रात में शासकीय हाईस्कूल सेमझिरा चोरी की है। स्कूल से कम्प्युटर, सीपीयू, मानीटर, प्रोजेक्टर, साउंडसिस्टम, प्रिंटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी की थी।  चोरी किया सामान हम सभी दोस्तों ने बाँट लिया हैं। उक्त चारों आरोपीयों से घटना में चोरी गये सभी सामान की बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से चारों आरोपियों को उपजेल मुलताई दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नन्हेवीर सिंह, उनि पूनमचंद साहू, प्रआर. 529 दिलीप झरबड़े, आर.603 विनोद साहू, आर. 410 अविनेश चौरे एवं से. 284 चंद्रभान सोनारे. सै.233 मुंशीलाल सिरसाम, आर. राजेन्द्र धाडसे आर दीपेन्द्र सिंह सायबर सेल की विशेष भूमिका रही हैं।

Related Articles

Back to top button