Betul Crime News Today: अज्ञात बदमाशों ने युवती पर किया हथियार से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Betul Crime News Today: Unknown miscreants attacked the girl with weapons, condition critical

Betul Crime News Today: अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे आपराधिक घटना को अंजाम देने लगे है। ऐसे ही एक मामला जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र का सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि खंजनपुर मालवीय वार्ड नागदेव मंदिर के पास शनिवार देर रात को अज्ञात युवकों ने एक युवती पर  धारदार हथियार से हमला कर दिया है। युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

झल्लार थाना क्षेत्र के भैसाघाट निवासी हाल बैतूल निवासी  22 वर्षीया युवती रात को घर जा रही थी तभी अज्ञात 2 युवक  बाइक पर सवार होकर आइए जिन्होंने ने युवती को घर छोड़ने का कहकर लिफ्ट दी। युवती बाइक पर बैठकर जाने लगी। सुनसान जगह पर युवकों ने गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया और एक युवक पेट्रोल लेने गया। दूसरा युवक लड़की को छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक ने  हथियार से हमला कर दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया है। युवती के शरीर पर हथियार से हमला करने पर 5 से 6 जगह चोट के निशान आये है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Related Articles

Back to top button