Bjp Jan Ashirwad Yatra: पंजा नही दिखाना यह खूनी पंजा है, गरीबों की लंगोट तक छीन ली- कमल पटेल

BJP Jan Ashirwad Yatra: Not showing claws is a bloody claw, snatched even the nappy of the poor - Kamal Patel

Bjp Jan Ashirwad Yatra: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र गुदगाँव चौपाटी पर पहुँची। यहाँ सभा  आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। श्री पटेल ने कहा कि पंजा नही दिखाना यह पंजा खूनी है। पंजे वाले सभी भाजपा में आ जाओ इस पंजे ने गरीबों का हक छीनने के साथ- साथ लंगोट तक छीन ली है। जन आशीर्वाद यात्रा की सभा में कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशान सादा।
कांग्रेस को वोट देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना 
कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहाँ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी का संदेश लेकर आए हैं। जबसे देश और प्रदेश में मोदीजी और शिवराज जी के नेतृत्व में कमल खिला है, देश के लोगों पर माता लक्ष्मी मेहरबान है। क्योंकि भाजपा के कमल के निशान को आपने वोट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेकर इस देश पर 56 साल राज़ किया। मगर गाँधीजी का सपना राम राज्य नहीं ला पाई। राम राज्य लाने का काम भाजपा ने किया। मोदी जी ने बीमारों को आयुष्मान योजना में हर साल 5 लाख की उपचार सहायता दी। किसानों को सम्मान निधि दी, लाडली बहनों को सम्मान से जीने का अवसर दिया। गरीबों को पक्के मकान दिए। उज्जवला योजना में सस्ते गैस कनेक्शन दिए। समाज के अंतिम व्यक्ति तक रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित होना ही राम राज्य है।  ऐसा तब होगा जब आप पिछले बार की भूल नहीं करेंगे, कांग्रेस को वोट देकर अपने पाँव पर कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे क्योंकि हर समस्या का हल है खिलता हुआ कमल।

Related Articles

Back to top button