Betul Weather Update: जिले में फिर बदलने वाला है मौसम, जाने मौसम का ताजा अपडेट

Betul Weather Update: Weather is going to change again in the district, know the latest weather update

Betul Weather Update: बैतूल जिले में दो दिन से बारिश नही होने से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई है। बैतूल में दो दिनों से मौसम खुला है। मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से फसलों को भी फायदा होगा। मूसलाधार बारिश के कारण खेत पानी- पानी हो गए थे। मौसम खुलने के बाद राहत मिली है। मौसम विभाग भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि अगले तीन दिन बाद फिर मौसम बदलने वाला है। 
बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
मौसम विभाग भोपाल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। जिसके कारण मौसम में फिर बदलाव होगा। इस नए सिस्टम के कारण बैतूल में 22, 23, और 24 सितंबर को तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। इस सितंबर में मानसून की एक्टिविटी बनी रहने की संभावना जताई है।
बैतूल में अब तक 42 इंच बारिश 
बैतूल में अभी औसत बारिश पूरी नहीं हुई है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल में अभी 1051.8 यानी अब तक कुल 42 इंच बारिश हुई है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 1 इंच बारिश की दरकार है। पिछले वर्ष 2022 में अब तक बैतूल में 62 इंच बारिश हो चुकी थी। 

Related Articles

Back to top button