Betul BJP Janashirwad Yatra: कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां ने जनता का कभी भला नहीं किया – ब्रजेश पाठक
Betul BJP Janashirwad Yatra: Congress's anti-people policies never did any good to the public - Brajesh Pathak
Betul BJP Janashirwad Yatra: कांग्रेस पार्टी जब-जब सत्ता में रही है, चाहे देश या प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही है। हम सब जानते है कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों ने जनता का कभी भला नहीं किया है। इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम करती है, लेकिन अब जनता कांग्रेस के किसी भी बहकावें में नहीं आने वाली। विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बने इसके लिए कमल का बटन ही दबाएं ताकि प्रदेश की जनता की खुशहाली और मध्यप्रदेश की तरक्की में कोई बाधा न आए। यह बात उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बैतूल जिले की घोडाडोंगरी विधानसभा के चीरापाटला में रथ सभा को संबोधित करते हुए कही।
नीमच से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को नर्मदापुरम जिले की सिवनी-मालवा से रवाना। यहाँ यात्रा के प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सह यात्रा प्रभारी डॉ तेज़ बहादुरसिंह चौहान आदि मौजूद रहे। यहाँ से यात्रा लोखर तलाई और ढेकना पहुंची। यहां पर रथसभा को संबोधित करते हुए श्री बंशीलाल गुर्जर ने ग्रामीणों से भाजपा को वोट देने का अनुरोध किया। यहाँ से यात्रा ने बैतूल जिले की घोडाडोंगरी विधानसभा में प्रवेश किया। स्थानीय पार्टी नेताओं ने यात्रा की अगवानी की। ग्राम चीरापाटला में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने यात्रा में शामिल होकर रथ सभा को संबोधित किया।

मध्यप्रदेश की जनता मोदी जी और शिवराज जी के साथ
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने रथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सुशासन और विकास रहा है, इसलिए जनता भारतीय जनता पार्टी को हमेशा आशीर्वाद देती आयी है। पिछले 9 वर्षों से देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधान सेवक के रूप में काम कर रहे है। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 20 वर्षो से जनता की सेवा कर रहे है। मध्यप्रदेश की जनता मोदीजी और शिवराज जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया है। कांग्रेस के समय जो मध्यप्रदेश सड़क, पानी और बिजली विहीन था उसे भाजपा सरकार ने समृद्ध मध्यप्रदेश बनाया है। आज सभी को शुद्ध पानी, बेहतर सडकें और 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपना भरपूर आशीर्वाद देकर मध्यप्रदेश और देश में फिर से भाजपा सरकार बनाएं। रथ सभा को यात्रा प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, यात्रा केन्द्रीय टोली के सदस्य अल्केश आर्य, विजय अटवाल, मधु पाटनकर, श्री अनिल कुशवाह, शैलेन्द्र कुंभारे, शंकर राव चढोका शामिल थे।



