Betul Today News: पुलिस ने बाढ़ में फंसे महिला और पुरूष की बचाई जान, रात का समय होने के कारण रेस्क्यू में आई कई परेशानियां

Betul Today News: Police saved the lives of a man and a woman trapped in the flood, due to night time there were many problems in the rescue.

Betul Today News: बैतूल गंज थाना पुलिस ने बाढ़ में फंसे महिला और पुरूष की बहार निकलकर जान बचाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर  को शाम करीब 08.00 बजे रात्रि में  दिनेश पंवार निवासी राठीपुर द्वारा निरीक्षक देवकरण डेहरिया थाना प्रभारी गंज जिला बैतूल को सूचना दी गई कि  बहुत तेज बारिश हो रही हैं।

  ग्राम सोमवारीपेठ में दो व्यक्ति लेड़ी नाला में बह गये हैं और थोड़ा आगे बांस की झाड़ियों में फंसे है। उन्हें जल्दी मदद नहीं दी गयी तो उनकी जान जा सकती हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।  सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई बैतूल  एस. पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना गंज बैतूल से उनि रवि शाक्य, सउनि जी. पी. बिल्लोरे, आरक्षक 56 नितिन चौहान को हमराह लेकर लाइव जॉकेट, टार्च, रस्सा एवं बचाव सामग्री के रवाना हुए। सूचनाकर्ता दिनेश पंवार द्वारा बताए गए स्थान ग्राम सोमवारीपेठ के पहले आने वाले लेड़ी नाले पर बने रपटे के पास पहुंच कर देखा गया कि रोड़ से थोड़ा दूर नाले पर बने रपटे पर बारिश का पानी अत्यधिक रफ्तार से बह रहा था। सर्व प्रथम उक्त रपटे को दोनों ओर से बांस लगा कर रास्ता बंद कवया गया। रोड़ के साइड में नाले के किनारे एक पुरुष एवं एक स्त्री बांस की झाड़ियों में फंसे थे। एक तरफ अत्यधिक तेज बहता नाला था और दूसरी तरफ बांस की कटीली झाड़ियां थी। उक्त स्थान पर आसानी से जाना संभव नहीं था।

  • Mp School Closed News: 18 सितम्बर को बंद रहेंगे मप्र के सभी प्राइवेट स्कूल, जाने क्या है कारण

थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ एवं गांव के लोगों की मदद से पानी से भरे खेत में उतर कर कटीली झाड़ियों को गांव वालों की मदद से कुल्हाड़ी एवं हसियां से काट गया।  बड़ी मुश्किल से तेज बारिश में करीब 02 घण्टे मेहनत कर नाले में फंसे लोगों तक पहुंचे।  झाड़ियों में फंसे पुरुष एवं स्त्री को रस्सी से बांध कर सुरक्षित निकाला गया। जिनका नाम पता पूछने पर उनका नाम श्याम पिता बाल किशन सोनी एवं संगीता उइके दोनों निवासी ग्राम खेडली थाना गंज जिला बैतूल का होना बताया। उक्त बचाव कार्य के उपरांत दोनों को निवास स्थान ग्राम खेडली छोड़ा गया हैं। उक्त बचाव राहत कार्य में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि रवि शाक्य, सउनि जी. पी. बिल्लोरे, आरक्षक 56 नितिन चौहान थाना गंज के साथ अन्य ग्रामीण रुपेश उइके, संचय पंद्राम, रेखाराम रावत, सुनील धुर्वे, प्रकाश उइके, गोलू धुर्वे, संजू उइके एवं राम इवने सभी निवासी सोमवारीपेठ की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button