Betul Crime News: लाठियों से लैस अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 70 हजार रुपये लुटे, वारदात से मचा हड़कंप
Betul Crime News: Unknown miscreants armed with sticks looted 70 thousand rupees from petrol pump in broad daylight, the incident created a stir
Betul Crime News: सारणी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ लाठी से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारणी क्षेत्र के सुखढाना के पेट्रोल पंप पर 70 हजार रुपए की लूट हुई है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ ही आरोपी रुपये और दो मोबाइल भी ले गए। जानकारी मिली है कि लुटेरे आरोपी सात मोटरसाइकिल में 15 से 20 लोग आए थे। वारदात बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है। लूट की घटना की जानकारी लगते ही सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप जाट पहुंचे। घटना स्थल पर सीसी फुटेज खंगाल खंगाले जा रहे हैं।



