Betul Crime News: प्रेमी के दो भाइयों ने की थी महिला की हत्या, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Two brothers of her lover had murdered the woman, the accused were arrested

Betul Crime News: बैतूल शाहपुर थानाक्षेत्र के ग्राम टप्पा में हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के प्रेमी के दो भाइयों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा था। हत्या की घटना का खुलासा करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि फरियादी प्रेम इरपाचे 50 वर्ष निवासी ठप्पा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार सितंबर की रात्रि को अज्ञात लोगों ने पत्नी पार्वती बाई पर प्राणघातक हमला कर दिया। लहुलूहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी और एएसपी नीरज सोनी के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतिका का सेहरा निवासी रोहित वाडिवा से अवैध प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी रोहित भाइयों को लगी दोनों भाई से प्रेम प्रसंग से नाराज थे। जब पुलिस ने मृतिका के प्रेमी के भाइयों से पूछताछ की तो उन्होंने पार्वती बाई की महिला की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी खयाली वाडि़वा और पंकज वाडि़वा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी के दोनों भाई प्रेम प्रसंग से नाराज थे। प्रेमी के भाईयों ने महिला को समझाया कि वह भाई से मिलना जुलना छोड़ दे, लकिन महिला मानने के लिए तैयार नहीं थी। 3 सितम्बर को महिला ने अपने प्रेमी रोहित को मिलने के लिए बुलाया। इसकी जानकारी रोहित के भाई खयाली और पंकज वाडि़वा को लग गई, दोनों ग्राम ठप्पा पहुंचे। जहां खेत के मकान में महिला को समझाईश दी। इस दौरान दोनों भाईयों और महिला के बीच कहासुनी हो गई। खयाली डंडे और पंकज ने खलबत्ते से महिला पर हमला कर दिया। जिस दिन हमला किया उसी दिन महिला का पति प्रेम इरपाचे घर पहुंचा था। घर पर पत्नि नहीं मिली, बेटा घर पर अकेला सोया था। पत्नि को आवाज लगाई तो उसकी करहाने की आवाज आई। जाकर देखा तो पत्नि लहुलुहान हालत में पड़ी थी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना का खुलासा करने में शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले, उपनिरीक्षक मोनिका पटेल, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, अजय भाट, प्रधान आरक्षक मुकेश, प्रहलाद, प्रवेश, राजवंशी, आरक्षक विनय प्रताप, धीरज काले और प्रमोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button