Betul Police Mockdrill News: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, छोड़ें अश्रु गैस के गोले, कई पुलिसकर्मी घायल

Betul Police Mockdrill News: Clash between police and protesters, tear gas shells fired, many policemen injured

(ज्ञानू लोखंडे बैतूल)
Betul Police Mockdrill News: बैतूल में  प्रदर्शन खत्म करने की समझाइए देने पहुची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के झड़प हो गई। मामला इतना अधिक बिगड़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सबसे पहले हल्का बल प्रयोग किया। जिससे प्रदर्शनकारियों और उग्र हो गए। पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितरबितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। फिर भी भीड़ नियंत्रित नही हुई तो  अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े। दरअसल आगामी त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए बैतूल पुलिस मंगलवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को बताया गया कि जब भी कहीं इस तरह की हिंसा और प्रदर्शन होता है तो उन्हें काबू करने के लिए किस तरह से प्रयास किए जाने चाहिए। भीड़ बेकाबू होने की स्थिति में नियमानुसार किस तरह से कार्रवाई होनी चाहिए पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के समय एएसपी नीरज सोनी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 
मॉकड्रिल मे पुलिस का वज्र वाहन, एम्बुलेंस भी मौजूद थी। प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिस कर्मियों को रेस्क्यू कर उन्हें एंबुलेंस की सहायता से किस तरह से ले जाना है। मॉकड्रिल में पुलिस कर्मियों को इस तरह की सारी जानकारी दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर पुलिस की मॉकड्रिल होती है और उन्हें प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी जाती और प्रैक्टिस कराई जाती है। 

Related Articles

Back to top button