Betul Today News: सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भड़के बालाजी पुरम के संस्थापक, कार्रवाही की मांग
Betul Today News: Founder of Balaji Puram angry over objectionable remarks against Sanatan Dharma, demands action
Betul Today News: बैतूल- तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे सनातन धर्म के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को श्री रूक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल समिति द्वारा कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सीएम के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।- Also Read: Betul Crime News: शिक्षिका ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, कोतवाली थाने में की शिकायत
ज्ञापन सौंपने के दौरान बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा, कल सलाहकार राजीव खण्डेलवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा ठाकुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर सहित सनातन सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे। बालाजीपुरम मंदिर संस्था के लोगों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि इस तरह से सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी कर अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ राजद्रोह और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, समाज में आपसी रंजिश फैलाने, शांति भंग करने की गंभीर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म के देवी-देवताओं की रक्षा के लिए सनातन सेना तैयार की है। मैं इन सनातन सेना के साथ खड़ा हूं। सनातन धर्म की देवी-देवताओं की रक्षा के लिए मैं मुख्यमंत्री मुलाकात कर नियम अनुसार उन्हें शस्त्र लाईसेंस देने की मांग करूंगा। शस्त्र लाईसेंस का जो भी खर्चा आएंगा उसे मैं खुद वहन करूंगा। सनातन सेना देवी-देवताओं की रक्षा करेंगी, ताकि कोई भी सनातन धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ इस तरह से अभद्र टिप्पणी करने का कोई दुस्हास न करें।



