Betul Today News: राजा भैया को जन्मदिन की बधाई देने लगा ताता, स्वागत द्वार और फ्लेक्स से पटा मुलताई

Betul Today News: Tata started congratulating Raja Bhaiya on his birthday, by welcome and covered with flakes

Betul Today News: बैतूल जिले की भाजपा राजनीति के राजा कहलाए जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार का जन्मदिन मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। उनके भगत सिंह स्थित वार्ड स्थित आवास में हजारों की तादाद में जिले भर से उनके समर्थक और चाहने वाले जन्मदिन की बधाईयां देने पहुंचे। सुबह सुंदरकांड से उनके जन्मदिन की शुरूआत हुई थी। दोपहर में मुंबई से आई गायकों की टीम ने भजन की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। भजन देर शाम तक जारी रहेंगे।
राजा पवार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार अपना जन्मदिन मना रहे है। इससे पहले उनके समर्थकों ने पूरे मुलताई शहर को फ्लेक्स और बैनरों से पाट दिया है। शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो, जहां राजा के फ्लेक्स नहीं दिखाई दे रहे हो। यही उनकी लोकप्रियता को बताता है। हालांकि उन्हें बधाई देने का सिलसिला दो दिन पहले से ही शुरू हो चुका था। मंगलवार को जन्मदिन के अवसर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगभग 5 हजार से अधिक लोग बधाईयां देने आ चुके है। दिल के राजा ने सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की। देर शाम तक करीब 15 हजार लोगों के सहभोज में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण तक उन्हें चाहने वालों के भगत सिंह स्थित आवास के सामने जाम की स्थिति निर्मित होते रही। ट्रैफिक पुलिस को यहां व्यवस्था संभालना पड़ा।

दिग्गजों नेताओं ने दी बधाई
जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार को जिले भर से ना सिर्फ भाजपा बल्कि अन्य पार्टियों के भी नेताओं ने जन्मदिन की बधाईयां दी है। उन्हें बधाई देने सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष बबला शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंंसराज धुर्वे, मप्र रोजगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंतराव देशमुख, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र कुंभारे समेत जिले भर से बड़ी संख्या में लोग बधाईयां देने पहुंचे है

Related Articles

Back to top button