Betul Today News: सीएमएचओ कार्यालय के एक कक्षा के छत का गिरा प्लास्टर, बड़ा हादसा होने से टला

Betul Today News: Plaster fell from the ceiling of a class of CMHO office, major accident averted

Betul Today News: स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ कार्यालय एक कक्ष के छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। यह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय छत का प्लास्टर नीचे गिरा उस समय कमरे कोई मौजूद नही था। यह रात की घटना बताई जा रही है। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।
जानकारी के अनुसार बैतूल कारगिल चौक स्थित सीएमएचओ कार्यालय के प्रथम तल के एक कक्ष जहाँ स्वास्थ्य विभाग की जिला मीडिया ऑफिसर श्रुति गौर बैठती है। इस कक्षा के छठ का प्लास्टर बुधवार की रात को भरभराकर कर नीचे गिर गया। प्लास्टर गिरने से फर्नीचर और कांच क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके पहले भी इसी कमरे के एक हिस्से का छत का प्लास्टर नीचे गिर गया था। इसी जर्जर कमरे में लोग काम कर रहे हैं। 
बहुत पुराना है CMHO भवन
जानकारी के मुताबिक कार्यालय बहुत पुराना बना हुआ है। कमरे जर्जर स्थिति में है। ऐसे हालात में भी अधिकारी और कर्मचारियों को बैठकर काम करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्लास्टर गिरने के बाद में भी कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। उक्त कक्षा में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा यही डर लगा रहता कि कही प्लास्टर उनके ऊपर गिर जाये। 
अधिकारी गंभीरता से नहीं दे रहे ध्यान
CMHO कार्यालय के कमरों की हालत जर्जर होने के बावजूद भी अधिकारी इस पर कोई गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अधिकारी भी कोई बड़ा हादसा होने की राह देख रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button