betul weather: भारी बारिश से मुलताई में फूटा डैम, अधिकारी एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा, सतपुड़ा, चंदोरा और पारसडोह जलाशय के गेट खोले
betul weather: Dam burst in Multai due to heavy rains, officers bursting at each other opened gates of Thikra, Satpura, Chandora and Parsdoh reservoirs
betul weather news: बैतूल गुरूवार की रात को जिले में झमाझम बारिश के कारण कई नदी-नाले उफन गए है। मुलताई ब्लॉक के ग्राम सिलादेही में बना चेक डेम फूट गया। चेक डेम फूटने से कई किसानों के खेतों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। जिससे फसलें बर्बाद होने का खतरा बन गया है।
चेक डेम फूटने से गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे है। कहीं न कहीं चेक निर्माण के समय लापरवाही बरती और घटिया निर्माण किया गया, जिसके कारण चेक डेम फूट गया है। बताया जा रहा है कि डेम में रात के समय ही रिसाव शुरू हो गया था। धीरे-धीरे यह रिसाव बढ़ते गया और शुक्रवार सुबह तक डेम का एक बड़ा हिस्सा टूट गया जिससे डेम का पानी बह गया है। आसपास के खेतों में डेम का पानी घुसने से फसलों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।
अधिकारी एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा
सिलादेही में डेम फूटने की घटना को लेकर अभी भी अधिकारी गंभीर नहीं है। अधिकारियों द्वारा एक दूसरे पर ठिकरा फोडक़र अपनी जवाबदारी से पल्ला झाडऩे लगे है। डेम के संबंध में जब जल संसाधन विभाग के अधिकारी विपिन वामनकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चेक डेम का निर्माण पंचायत ने किया है, इसमें जल संसाधन विभाग का कोई लेनादेना नहीं है। जब डेम फूटे जाने पर मुलताई जनपद सीईओ मनीष शेंडे से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि यह डेम पंचायत नहीं बनाया है, यह डेम का निर्माण डब्ल्यू आरडी ने किया है। अधिकारी डेम निर्माण को लेकर एक दूसरे की जवाबदारी बता रहे है।
चंदोरा और पारसडोह डेम के खोले गेट

मुलताई क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के कारण दो बड़े जलाशयों में पानी का लेवल मेंटन रखने के लिए गेट खोलने पड़े। जानकारी के मुताबिक मुलताई क्षेत्र में बने पारसडोह जलाशय के दो गेट खोले है। वहीं चंदोरा गेट के 8 गेट खोले जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि डेम में जल भराव अधिक होने के कारण गेट खोलकर पानी के लेबल को मेंटन किया जा रहा है। इधर सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले है। गेट खोलने के कारण तवा नदी में बाढ़ आ गई है।



