Betul crime news: 4 स्कूली छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul crime news: 4 schoolgirls accused the teacher of molestation, police arrested the accused
Betul crime news: बैतूल ग्राम पीसाझोड़ी गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल की ही 4 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर भीमराव लांजीवार बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करता था और उन्हें धमकी देता था, जिसके कारण बच्चियों ने पहले तो घर में नहीं बताया, इसके बाद एक बच्ची ने अपनी मां से बोला कि मैं अब स्कूल नहीं जाऊंगी स्कूल में सर उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं। जब बच्ची की मां स्कूल पहुंची तो और भी बच्चियों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हो रही है। ऐसी 4 बच्चियां सामने आई है जिनके साथ हेड मास्टर के द्वारा गंदी हरकतें की गई है। मामले को लेकर बताया गया कि हेड मास्टर लगभग 1 साल से इन छात्राओं को अलग-अलग अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें कर रहा था। कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर भीमराव लांजीवार के खिलाफ धारा 376(3), 376(2 ), 354 और 506 और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



