mp weather news today: बैतूल, छिंदवाड़ा और हरदा सहित MP के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जाने कब तक जारी रहेगी बारिश
mp weather news today: Orange alert of rain in 10 districts of MP including Betul, Chhindwara and Harda
mp weather news today: मप्र में सावन की झड़ी लगी है। पिछले तीन दिनों से रुक रूक कर बारिश जारी है। बारिश के कारण कुछ जिलों में नदी नाले उफान पर है। जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नही है।मौसम विभाग ने बुधवार को जारी की गई एडवाजरी में अगले 24 घंटे दौरान छिदवाड, सिवनी, बैतूल, विदिशा, हरदा, गुना, अशोकनगर सीहोर, धार, रतलाम जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा जबलपुर मंडला दमोह, नरसिंहपुर, सागर रायसेन, भोपाल, राजगढ़
खंडवा, नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर उज्जैन, शाजापुर, शिवपुरी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह से शाम 5 बजे तक बैतूल में 32.0, इंदौर में 5.9, भोपाल 0.8, नर्मदा पुरम में 3.0, पचमढ़ी में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।

जाने कब तक रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि अगले तीन दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिलेगी हालांकि हल्की बारिश तीन दिन बाद भी होते रहेगी।

चार्ट में बैतूल जिले में हुई बारिश की जानकारी



