Betul crime news: चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में मिला नवजात शिशु ,मौत

Betul crime news: New born baby found in the toilet of Chicholi Community Health Center, died

Betul crime news:  बैतूल जिले के चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक अज्ञात महिला 1 दिन के नवजात शिशु को शौचालय छोड़कर चली गई। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में अज्ञात महिला ने एक दिन के बच्चे को छोड़कर चली है। अस्पताल में कुछ लोगो ने बच्चा पड़ा होने की जानकारी दी। बच्चे को तत्काल 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई लाया गया।  डॉक्टरों में बच्चें को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यहां पता कर रही है कि कौन महिला बच्चे को छोड़कर गई है। जिला अस्पताल में मृत शिशु का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चिचोली थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि बताने में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।  महिला का पता लगाया जा रहा है कि शिशु छोड़कर कौन गया है।

Related Articles

Back to top button