Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: जुलाई माह का पहला दिन जाने कैसा रहेगा, देखिए सभी राशियों का राशिफ़ल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: Know how the first day of July will be, see the horoscope of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 1 July 2023:  आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है।  आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज से जया-पार्वती व्रत की शुरुआत हो रही है साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। 

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग है।  आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर – 4

2. वृष राशि

किसी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर लेंगे।  आप कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं बनाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान जरूर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। 

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर – 6

3. मिथुन राशि

सेहत का खास ख्याल रखें, बहार का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उमीद से ज्यादा फायदा होने के योग है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग है।  

  • लकी रंग – मैरून 
  • लकी नंबर – 3

4. कर्क राशि

दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी आपके मन पसंद पकवान बनाएंगी।  बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे। 

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर – 9

5. सिंह राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।  कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है।  

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर – 6

6. कन्या राशि

आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धन लाभ भी होगा।  स्वास्थ्य आज बढ़िया रहेगा।  घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे।  

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर – 8

7. तुला राशि

महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द कर सकते हैं।  आप किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में खूब एंजॉय करेंगे। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर – 6

8. वृश्चिक राशि

इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।  इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं, जो की काफी लाभदायक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 7

9. धनु राशि

इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। कार्यों में पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। 

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर – 1

10. मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार की गति आज सामान्य बनी रहेगी।  अपने मोबाइल का खास ध्यान रखें, नहीं तोजल्दबाजी  में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक है। 

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर – 5

11. कुंभ राशि

अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे।  आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।  

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर – 2

12. मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे।  आपकी मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएगी। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर – 2
  • Source- india tv

Related Articles

Back to top button