Betul ret khadan news: कलेक्टर ने रेत खनन पर लगाया प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

Betul ret khadan news: Collector imposed ban on sand mining, action will be taken if the order is violated

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul ret khadan news: बैतूल, कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस के आदेशानुसार 30 जून 2023 की मध्य रात्रि से जिले की समस्त रेत खदानों में नदियों एवं नालों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आगामी एक अक्टूबर 2023 तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वर्षाकाल में एहतियाती सुरक्षा प्रबंध रहें

कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौधरी ने जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को वर्षाकाल के दौरान सजग रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्षाकाल में समस्त पुल-पुलियाओं एवं जलाशयों पर सुरक्षा के प्रति मैदानी अमला सतर्क रहे।
शुक्रवार को आयोजित पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक में उन्होंने कहा कि दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सूचनाओं के बोर्ड लगवाएं जाए, पुल-पुलियाओं पर बेरीकेड लगवाएं जाए एवं कर्मचारी तैनात रहें। समस्त अनुविभागीय राजस्व मुख्यालय पर होमगार्ड के राहत दल आवश्यक तैयारी के साथ तैनात रहें। जिला मुख्यालय पर कमांड एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे। किसी भी आपात परिस्थिति की सूचना तत्परता से वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। यह आवश्यक है अधिकारी अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें। आपदाओं से बचाव के लिए समय-समय पर मॉकड्रिल भी आयोजित की जाए।

Related Articles

Back to top button