Betul political news: विधायक के दावेदारों में शैलेन्द्र कुंभारे, अलकेश आर्य और आशु किलेदार भी शामिल
Betul political news: Shailendra Kumbhare, Alkesh Arya and Ashu Kiledar are among the MLA's contenders.

(ज्ञानू लोखंडे बैतूल)
Betul political news today: विधानसभा सभा के चुनाव नजदीक आते ही चुनाव के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आते है। बैतूल विधानसभा से हेमंत खण्डेलवाल को तो गंभीर दवादरो में मानते है। लेकिन इनके अलावा भी कई दावेदार सामने आ रहे है। बैतूल विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र कुंभारे, पूर्व नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा ठाकुर के भतीजे आशु किलेदार का नाम भी चर्चा में है।
दावेदार शैलेंद्र कुंभारे भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सबसे अधिक मत से विजय हुये है। कुनबी समाज से होने के कारण इनकी दावेदार भी मजबूत है। कुनबी समाज का भी एक तरफा समर्थन मिला सकता है। वैसे भी श्री कुंभारे समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे है। उनके कार्य की सभी लोग सराहना करते हैं।
दावेदारी में पूर्व नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य भी गंभीर दावेदार है। श्री आर्य भी भाजपा से एक दमदार चेहरा है जो शीट निकलने का दमखम रखते है। श्री आर्य ने नपा अध्यक्ष रहते कई काम किये है। पूर्व विधायक होने पर शहर से लेकर गावों तक मजबूत पकड़ है। इन्हें राजनीति का लंबा तजुर्बा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर के भतीजे आशु किलेदार भी विधायक प्रत्याशी के रेस में है। बैतूल में ऐतिहासिक शिव पुराण कार्यक्रम संपन्न कराने वाले आशु किलेदार भी नए चेहरे के रूप में सामने आए है। श्री किलेदार युवा चेहरा होने के साथ- साथ मिलनसार व्यक्ति है। हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहते हैं। इसलिए श्री किलेदार भी विधायक के गंभीर दावेदार है।



