Aaj Ka Rashifal 13 June 2023: मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ होने की संभावना, जाने अन्य राशियों का राशिफ़ल
Aaj Ka Rashifal 13 June 2023: Gemini people are likely to gain money today, know the horoscope of other zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 13 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 17 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर पंचक समाप्त हो जाएंगे। इसके आलावा आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 19 मिनट पर बुध रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि
आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।
- लकी रंग – ब्राउन
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
MP Bhopal news: भोपाल सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, सेना ने संभाला मोर्चा
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 3
मिथुन राशि
अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।
- लकी रंग – काला
- लकी नंबर- 7
कर्क राशि
आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर- 6
सिंह राशि
ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 8
कन्या राशि
आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। वाहन चलाते समय आप सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आप किसी काम में थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 2
तुला राशि
आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 4
वृश्चिक राशि
आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 7
धनु राशि
किसी से वाद-विवाद करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 6
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लवमेट्स घुमने का प्लान बनाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 1
कुंभ राशि
आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट्स आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर- 8
मीन राशि
किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक–झोक बनी रहेगी, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर- 6
- (Source- india tv)



