Sunny Jayanti news today: पूरे जिले भर में शनि जयंती की धूम, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
Sunny Jayanti news today: Shani Jayanti celebrated across the district, thousands of devotees thronged the huge Bhandara and received Prasadi
Sunny Jayanti news today: बैतूल आज पूरे जिले भर में शनि जन्मोत्सव की धूम है। सुबह शनि मंदिरों में हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को कई जगह भंडारे आयोजित किए है, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
शुक्रवार को पूरे जिले भर में शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनि जयंती के दिन भगवान शनिदेव को काला कपड़ा, काले तिल, तेल चढ़ाने से शनि की साढ़े साती दूर हो जाती है। भगवान शनिदेव अपने भक्तों के कष्ट दूर करते है। भगवान शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जो व्यक्ति जैसा काम करता है, भगवान शनिदेव वैसा ही फल प्रदान करते है। शनि जयंती के अवसर पर बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित शनि मंदिर में शुक्रवार सुबह भगवान शनिदेव का अभिषेक कर हवन, पूजन किया गया। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंज स्थित शनि मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए सुबह से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच गए। इन दोनों मंदिरों में पूरे दिन भर पूजा अर्चना के लिए आते-जाते रहे। बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित शनि मंदिर में शाम को विशाल भंडारा आयोजित किया जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की है। भंडारे में श्रद्धालुओं को चना, पुड़ी, हलवा और सब्जी वितरित की जाएगी। मंदिर समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भंडारे में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। भंडारे के बाद देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देवी जागरण में भक्ति भरे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी।



