Aaj Ka Rashifal 16 May 2023: मकर राशि वालों को आज व्यापार में धन लाभ की संभावना है, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 16 May 2023: Capricorn people are likely to gain money in business today, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 16 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रात 11 बजकर 15 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। आपको बता दें कि कल यानि 15 मई की सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर बुध मेष राशि में मार्गी हो चुके हैं।
मेष राशि
कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर- 6
वृष राशि
इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज के लेक्चरर के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।
Betul Road Accident: अलग-अलग सडक़ हादसों में चार लोग घायल, जिला अस्पताल किया भर्ती
- लकी रंग – पिंक
- लकी नंबर- 8
मिथुन राशि
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार
रहने वाला है।
- लकी रंग – गोल्डन
- लकी नंबर- 7
कर्क राशि
जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ी राहत मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां आईसक्रीम का आनंद उठाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 2
सिंह राशि
समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आकर आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 1
कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। साथ में कहीं लंच करने जाएंगे।
- लकी रंग – नेवी ब्लू
- लकी नंबर- 3
तुला राशि
इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही नए केस मिल सकते हैं।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि
लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 9
धनु राशि
आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर- 5
मकर राशि
आलस्य करने से बचे इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, आज उन्हें धनलाभ होगा।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं|
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 3
- (Source- india tv)


