health employee strike: नही मान रही शिवराज सरकार, अब नाराज एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राजधानी भोपाल में करेंगे प्रदर्शन
health employee strike: Shivraj government is not agreeing, now angry NHM contract health workers will protest in the capital Bhopal
health employee strike: पिछले कुछ दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की त्योहार शिवराज सरकार ने नहीं सुनी रही है। नाराज कर्मचारी अब राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। बैतूल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 20 वे दिन भी धरना स्थल पर डटे रहे। धरनारत कर्मचारियों ने 8 मई भोपाल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं बनाई।संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष विजय ठक्कर के प्रांतीय आव्हान पर जिले के शतप्रतिशत संविदा स्वास्थ्य कर्मी और प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी नीलम पार्क भोपाल में एकजुट होकर शक्तिप्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने वाहन रैली के माध्यम से सांसद सुविधा केंद्र पहुंचकर सांसद डी.डी.उइके और आमला सारणी विधान सभा क्षेत्र के विधायक के कार्यालय में पहुंचकर डॉ योगेश पण्डागरे से भेंट की और अपनी लंबित मांगो को बताते हुए पूर्व में भी किये गए निवेदन की जानकारी दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशील मांग बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री तक पहुचाने की बात की गई।



