Betul Crime News Today: नाबालिग से रेप मामले में तीन आरोपी हिरासत में, विवाह समारोह से घर जा रही किशोरी के साथ किया था दुराचार
Betul Crime News Today: Three accused in custody in minor's rape case, had misbehaved with a teenager going home from marriage ceremony

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के भीमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ हुए रेप मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने विवाह समारोह से घर जा रही किशोरी को रास्ते से उठाकर ले गए और उसके साथ दुराचार किया। दुराचारी युवक का सहयोग करने वाले दो युवकों पर भी मामला दर्ज किया है।
एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि भीमपुर चौकी अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ शुक्रवार की शाम को किशोरी के साथ दुराचार किए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चकढाना निवासी ओमप्रकाश उईके, रोहित उईके और राजकुमार के खिलाफ धारा 376, 363, 506, 34 भादवि एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Aaj Ka Rashifal 7 May 2023: आज तुला राशि वाले रहे सावधान धन खर्च बढ़ सकता है, जाने सभी राशियों का हाल
जानकारी के मुताबिक किशोरी जब विवाह समारोह से लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे घर छोडऩे के बहाने बाईक पर बैठाकर सुनसान जगह लेकर गए और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश उईके द्वारा दुराचार किया जिसमें उसके दो दोस्त रोहित उईके और राजकुमार ने उसकी मदद की। जानकारी के मुताबिक दुराचार की घटना सामने आने के बाद पंचायत के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मामला पंचायत में नहीं सुलझ पाया और पीडि़ता ने उसके साथ घटित घटना की शिकायत चिचोली थाने में दर्ज कराई। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।



