Betul Crime News : 9 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण जप्त

Betul Crime News: ₹9 lakh theft case solved; two accused arrested, stolen jewelry seized.

Betul Crime News :  बैतूल गंज थाना पुलिस को चोरी की घटना का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गंज क्षेत्र के किला खंडारा में घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के मामले का गंज पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों जय मालवी पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा एवं शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब ₹9 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।

इस तरह से हुई थी चोरी की घटना

8 अगस्त 2026 को फरियादी विवेक पिता राधिकाप्रसाद राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी किला खंडारा, थाना गंज ने थाना गंज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने का मंगलसूत्र, कान के झाले, अंगूठी, लॉन्ग, दो जोड़ी पैर पट्टी, चांदी की बिछिया तथा ₹35,000 नगदी चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंज में  धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने 04 दिन में सुलझाई चोरी की वारदात

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में थाना गंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर की गई मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।

जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त 2026 को
 पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि किला खंडारा का एक युवक चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने की नीयत से गांव में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जय मालवी पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा बताया । पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपने साथी शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर के साथ मिलकर किला खंडारा में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामद सामग्री

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए *सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹9,00,000, बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक संदीप परतेती, उप निरीक्षक इरफान कुरैशी, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल सलाम, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक क्रमांक 365 नीलेश, प्रधान आरक्षक क्रमांक 79 मयूर, प्रधान आरक्षक हितुलाल, प्रधान आरक्षक चंद्र किशोर, आरक्षक क्रमांक 581 अनिरुद्ध यादव, आरक्षक मनोज इवने, आरक्षक क्रमांक 21 नवीन रघुवंशी, आरक्षक क्रमांक 159 नरेन्द्र धुर्वे, आरक्षक क्रमांक 686 शिवशंकर देवड़ा, आरक्षक कृष्णकांत तथा साइबर सेल से आरक्षक पंकज, आरक्षक दीपेन्द्र, आरक्षक राजेन्द्र एवं आरक्षक सचिन की महत्वपूर्ण एवं विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button