Aaj Ka Rashifal 7 May 2023: आज तुला राशि वाले रहे सावधान धन खर्च बढ़ सकता है, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 May 2023: Today Libra people should be careful, money expenditure may increase, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 7 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 21 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन देवर्षि नारद की जयंती भी है। कहते हैं नारद मुनि ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं।मेष राशि
आज आपके सितारे ऊंचाई पर हैं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज जॉब ढूंढ रहे लोगों की तलाश आज ख़त्म होगी सरकारी नौकरी, फ़ोर्स और डिफेंस से जुड़े लोगों को अधिक प्रयास करना पड़ेगा और साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लाइव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सुनहरा
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपको अपने बजट को देखते हुए खर्चा करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बातों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। अपने किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोडा सतर्क रहने की जरूरत है। आज राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव परभुत्व बना रहेगा। आपको व्यवसाय में थोड़ा घाटा होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और साथ ही मान-सम्मान का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस में आपके मेहनती कार्यों से बॉस काफी ज्यादा खुश होंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। परिवार में आज किसी ख़ास अतिथि के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। जीवनसाथी किसी जरूरी बात को शेयर करेंगे, ध्यान से हैंडल करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज चंद्रमा पीड़ित है क्योंकि नीच का है तो मां के स्वास्थ्य को अनदेखा न करें, ज्यादा बिगड़ सकता है। बाकी वैसे आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फॉलोअर्स में वृद्धि होगी। फैशन से रिलेटेड कोई भी कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा जैसे कपड़ा, ज्वेलरी आदि। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत से अच्छे रिजल्ट के योग है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो पाएंगे। सोशल मीडिया पर आज आपके नए दोस्त बनेंगे। अपने शत्रुओं आज हावी रहेंगे। आज अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान बनायेंगे, जिससे आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज किसी बड़े व्यक्ति से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद ले सकते हैं। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राऊन
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राऊन
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। बड़ों के प्यार से घर का माहौल उत्साह से भरपूर रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज ख़त्म होगी। इससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज प्रेमी/ प्रेमिका अपने पार्टनर को उपहार देंगे जिससे रिश्ता और भी गहरा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आपको अपने खान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपके काम से खुश होकर आपके सीनियर आपकी तरक्की या प्रमोशन करने का विचार बना सकते हैं। सर्जरी कराने का विचार बना रहे लोग आज करवा सकते हैं चंद्रमा की स्थिति अच्छी है। आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। पार्टनर संग अच्छा मेल मिलाप रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-सफेद
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-सफेद
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
सरकारी विभाग के कर्मचारियों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। आज आपका दिन कारोबार में अच्छा लाभ कराने वाला है। अनावश्यक खर्चों से बचें। आज आपकी बात को कोई टाल नहीं पायेगा, प्रभाव रहेगा। राजनीति से जुडें लोगों का मान सम्मान बढे़गा। अपने स्टाफ या अपने से नीचे काम करने वाले लोगों के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं। दाम्पत्य रिश्ते में आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में आपके सहयोगी काम में आपकी मदद करेंगे। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह से ही अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार करें। अपने पार्टनर को बाहर घुमाने का प्लान बनायेंगे। लवमेट के रिश्ते में आपसी ताल मेल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाएंगे। धन आगमन का दिन, पुराना अटक पैसा भी वापस आएगा। प्रॉपर्टी के क्रय- विक्रय से फायदा होगा। आपका स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तलाकशुदा लोगों के जीवन में खुशी व नई ऊर्जा का संचार होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी। आज आपका दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है, जिस काम मे हाथ डालेंगे उसी में सफलता मिलेगी। इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है, जिससे माहौल में सुधार होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लेमन येलो
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लेमन येलो
(Source- news 24)



