Betul Rain Update : सूखा जा रहा आषाढ़ मास, जिले के डैम खाली, जाने कितने इंच हुई बारिश

Betul Rain Update: Ashadha month passing by dry, district dams empty; find out the rainfall amount.

Betul Rain Update आषाढ़ मास सूखा जा रहा है। जिले में बारिश नही होने से चिंता बढ़ गई है। छोटे बड़े जलाशय खाली पड़े है। खाली जलाशयों ने चिंता बढ़ा दी है। बैतूल में पीछे वर्ष की तुलना में बहुत कम बारिश हुई है। जिले में इस वर्ष 599 मिमी यानी 23 इंच ही बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष 805 मिमी यानी  32 इंच बारिश हो चुकी है। सावन मास में भी केवल रिमझिम बारिश होते रही अब आषाढ़ मास के दिन भी सूखे बीत रहे हैं।

बारिश ने फसलों को जिंदा रखा

इस बार बारिश ने केवल फसलों को जिंदा रखा है। रिमझिम बारिश के कारण फसलें तो ठीक है लेकिन आने वाले रबी सीजन के लिए किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि नदी, तालाब, बड़े जलाशय खाली है ऐसे में रबी फसल की सिंचाई नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button