Betul News : खेड़ी सांवलीगढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Betul News: Discovery of youth's body in Khedi Sanwaligarh sparks sensation.
Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि मंगलवार की रात को खेड़ी सांवलीगढ़ बैरियर के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त राजू पिता पांडे उईके (34) निवासी धावड़ाखार के रूप में की गई।
प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि मृतक अधिक शराब पीया था और वह कुछ समय तक पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।


