Betul Crime News Today: बीयर की बोतल से युवक गले पर किया हमला, हालत नाजुक

लहूलुहान हालत में मिले युवक का फोटो

Betul Crime News Today: शहर के कोठी बाजार लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम एसबीआई एटीएम के पास एक युवक मंगलवार की रात को लहूलुहान हालत में मिला है। युवक के गले पर बीयर की बोतल से हमला हुआ है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है जिसकी हालत नाजुक बनी है।

कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि स्टेडियम एसबीआई एटीएम के पास एक युवक लहूलुहान हालत में मिला है। युवक के पास मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान मिथुन पिता सुनिराम मुर्मू उम्र 25 वर्ष निवासी अर्जुनपुर दक्षिण दिनाजपुर वेस्ट बंगाल के रूप में की है। युवक के गले पर बियर की बोतल से हमला किया है। किसी ने जानलेवा हमला किया या फिर खुद ने नशे में अपने आप को चोट पहुचाई है अभी  स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। युवक के होश में आने और बयान दर्ज के बाद ही घटना के संबंध में सटीक जानकारी मिल पाएगी।

5 April 2023 Ka Rashifal: मीन राशि वाले आज सोच समझकर करें काम, नही तो हो जाएगा नुकसान

कोतवाली थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें युवक अपने दोनों हाथ में दो बीयर की बोतल लेकर अस्पताल की ओर जाते दिख रहा है। घटनास्थल पर पुलिस को दो बीयर की बोतल टूटी हुई मिली है जिसे जप्त कर लिया है। एसबीआई एटीएम के गार्ड से भी पुलिस ने पूछताछ की जिसमें गार्डन किसी प्रकार से कोई विवाद होते नहीं देखा गया है। कोतवाली पुलिस हर पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button