5 April 2023 Ka Rashifal: मीन राशि वाले आज सोच समझकर करें काम, नही तो हो जाएगा नुकसान

Aaj Ka Rashifal, 5 April 2023:

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

 आज आपको अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाए। आर्थिक रूप से आप समृद्धि  रहेंगे और नवीन सौदे भी हो सकते हैं। आज आपकी राशि में  राहु की स्थिति आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। साथ ही क्रोध भी हावी हो सकता है। नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ खटपट संभव हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज राशि स्वामी शुक्र, राहु और बुध के साथ संयोग बना रहा है,  आज पार्टनरशिप करना आज ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। क्रोध काम बिगाड़ सकता है। आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार से संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

 आज अपने कार्य में पूरी तरह सफल हो सकते हैं यदि फोकस रहेंगे तो। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है।  आज आप चाहें तो अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि लेंगे क्रय-विक्रय का योग बना हुआ है। आज आप अपने क्षेत्र से बाहर कार्य करें तो लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

 आज व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से मदद  मिलेगी। आप किसी अन्य वर्ग की महिला से कुछ विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने साथ काम करने वाले और उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर व्यवहार करें तभी आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। अपने पिता के साथ किसी भी तरह का कुतर्क न करें उनका आदर करें।  तभी आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। आज मन काफी कमजोर हो सकता है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग मेहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
 नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नुकसानदायक हो सकता है। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं, लेकिन आज मन अच्छा और स्वस्थ रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज  कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों  में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। साथ ही आज किये हुए कार्य भविष्य में सफलता दिलाएंगे। आज अपने पार्टनर के साथ उलझने से बचें। विवाद बड़ा रूप ले सकता है। अगर इसे इग्नोर करेंगे तो  यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। इसलिए अपनी सफलता की ख़ुशी आपको आज एन्जॉय करनी चाहिए।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

 आज थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है, इसलिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। पूरा दिन मनोरंजन करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

 ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। इसलिए धैर्य के साथ काम करें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।  बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आज प्रॉपर्टी, ज़मीन, मकान से जुड़े फैसले लेना उचित होगा। आज धन योग आपको अथाह धन दिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

 व्यावसायिक रूप से चीजें सरल रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज आपके सहकर्मी समूह के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए  रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आज क्रोध करने से बचें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

 आज धन भाव में द्विग्रही योग आपको परिवार से लगाव एवं धन प्राप्ति के योग बना रहा है। व्यापारी लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मित्रों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

 आपकी राशि में गुरु-सूर्य का राजयोग आपको आज हर सरकारी कार्य में विजयी बनाएगा। बिजनेस में फायदा  होगा। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है, जिसमें परिवर्तन की संभावना होगी। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। सोच समझकर फैसला लें। पति पत्नी के संबंध अच्छे व मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Back to top button