03 April 2023 Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर बनी है शिव जी की कृपा, होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 03 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही अनंग त्रयोदशी का भी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 5 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 

आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।

Betul dudh licence news: घर-घर दूध बेचने वालों को लाईसेंस लेना जरूरी

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक-5

वृष राशि

आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसे आप अपने विवेक से सुलझा लेंगे। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने की सोचेंगे। लवमेट्स के साथ रिश्ते में मजबूत बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। विद्यार्थियों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक कुछ बदलाव आयेंगे। आज आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग
प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं तो आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई
जरूरत की चीज गिफ्ट करेंगे। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आपका कोई मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित करेगा, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज किसी डील में फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी
कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आएंगे। आपका काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि

 आज आपका पेपर वर्क पूरा न होने से किसी काम में रुकावट आएगी, लेकिन जल्द ही उसे पूरा करने में सफल होंगे।
आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिए जितना प्रयास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। लवमेट्स आज शॉपिंग करने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी
काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से मदद मिलेगी। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि

आप किसी की मदद करेंगे इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा
करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि

 आपकी मेहनत के अनुसार जल्द ही आपको फल मिलेगा। आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहेगा। कोई जानकार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है ।आप किसी नयी डील में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट्स को उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, अपने आप को रिलैक्स फील करेंगे ।आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपका जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद के लिए भी तैयार रहेगा। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 1
  • Rashifal source- india tv

Related Articles

Back to top button