Betul dudh licence news: घर-घर दूध बेचने वालों को लाईसेंस लेना जरूरी

Betul dudh licence news: शहरी क्षेत्र में फेरी लगाकर घर-घर दूध और सब्जी बेचने वाले लोगों को खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीयन कराकर लाईसेंस लेना अनिवार्य हो गया है। बिना लाईसेंस के कोई दूध बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। देखने में आया है कि शहरी क्षेत्र में कई लोग घर-घर जाकर दूध बेचते है। जब खाद्य विभाग ने दूध( milk) के सेम्पल लिए तो कई बार दूध में मिलावट पाई गई। मिलावटी दूध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अब प्रशासन की तरफ से सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।

बैतूल जिला मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में लोग ग्रामीण अंचलों से दूध लाकर बेचते है। कई लोग दूध में पानी और अन्य वस्तुएं मिलाकर बेचते और लोगों की सेहत के साथ खिलावाड़ करते है। ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के लिए अब लाईसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर दूध की जांच भी की जाएंगी।
कई लोग अभी भी बिना लाईसेंस के बेच रहे दूध
जिला मुख्यालय पर अभी भी कई ऐसे लोग है जो बिना लाईसेंस के दूध बेच रहे है। खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों ने दूध बेचने को लेकर विभाग से लाईसेंस लिया है। जिन लोगों ने लाईसेंस नहीं बनाया उन्हें भी लाईसेंस बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। समझाईश के बाद अगर किसी ने लाईसेंस नहीं बनाया और दूध बेचते पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंग, लाईसेंस बनाना आसान तरीका है। खाद्य एवं औषधि विभाग से संपर्क कर लाईसेंस लिया जा सकता है।

Betul Accident News Today: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई 5 लोग घायल
दूध में मिल रही है मिलावट( getting adulterated in milk)
शहर में बिकने वाले दूध में मिलावट होने की भी जानकारी सामने आई है। कई बार जांच में भी मिलावट मिली। अब ऐसे लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। खाद्य एवं औद्यधि विभाग का कहना है कि समय-समय पर दूध के सेम्पल लेकर जांच की जाती है। कई लोगों पर जुर्माने की भी कार्रवाई हुई है। मिलावटी दूध बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएंगा। जिले में लगभग 50 लोगों द्वारा लाईसेंस बनाने की जानकारी सामने आई है।
इनका कहना…
दूध बेचने वाले कई लोगों ने लाईसेंस बना लिए है। जिन लोगों ने लाईसेंस नहीं बनाया है उन्हें भी प्रेरित कर रहे है। इसके बावजूद लाईसेंस नहीं बनाया और मिलावटी दूध बेचा तो कार्रवाई करेंगे।
संदीप पाटिल, निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि विभाग, बैतूल

Related Articles

Back to top button