Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को ऐसी बात पता चली कि उसने अपना शिकार हिरण को खाने से छोड़ दिया, देखिये वीडियो
अद्भुत प्रकृति
मगर को जैसे ही पता चला कि हिरण प्रेग्नेंट है, मगर ने उस हिरण को तुरंत छोड़ दिया।
ध्यान रहे…जंगली जानवर कभी स्वाद के लिए किसी को मारकर नहीं खाते, वो भूख मिटाने के लिए खाते है।
प्रकृति के इस नियम का एक ही अपवाद है और वो है मनुष्य। pic.twitter.com/NzIwjaZm4O— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) March 17, 2023
मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक है। अगर मगरमच्छ ने किसी को अपना शिकार बनाया तो उसके मुंह से छूटना नामुमकिन सा हो जाता है। पानी में मगरमच्छ की ताकत कई गुना अधिक बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा कि समुद्र, तालाबों में पानी पीने आए जंगली जानवरों को मगरमच्छ पल भर में अपना शिकार बना लेता है। एक वीडियो ऐसी ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मगरमच्छ एक हिरनी को शिकार बनाता है और हिरनी को अपने दोनों जबड़ो में दबोच लेता है। लेकिन ऐसा क्या होता कि मगरमच्छ अपने शिकार हिरनी को छोड़ देता और वापस चला जाता है। दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मगरमच्छ को पता चलता है कि हिरनी प्रेग्नेंट है। इसलिए मगरमच्छ ने उसे शिकार करने से छोड़ दिया।



