VD Sharma betul News: सशक्त बूथ ही भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा – वीडी शर्मा, ई रिक्शा में पहुंचे बैठक स्थल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान -2 के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma ) ने सोमवार को जिले के बडोरा मंडल के बूथ क्रमांक 180 के बूथ व पन्ना समिति के सदस्यो  से सीधा संवाद किया। और उनका डिजीटल पंजीयन, सत्यापन किया।

बैठक की अध्यक्षता बूथ समिति अध्यक्ष ललित ढवाले ने की। इस अवसर पर उन्होने शक्तिकेन्द्र बडोरा की टोली के साथ भी बैठक कर अभियान की जानकारी ली। कुंवर मैरिज लॉन में बूथ समिति सदस्यो से संवाद करते हुए bjp प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सशक्त बूथ ही भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होने सदस्यो से कहा कि केन्द्र हो या प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं लोगो के जीवन में बदलाव ला रही है। उन्होने कार्यकर्ताओ से बूथ सशक्तिकरण अभियान – 2 के तहत बूथ व पन्ना समिति को अपडेट करने को कहा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया का पहला राजनैतिक दल है जिसने बूथ का डिजिटलाईजेशन किया है।

पार्टी संगठन कार्यो के साथ ही सामाजिक दायित्व भी निभाती है 

BJP प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बडोरा की शक्ति केन्द्र टोली के अंतर्गत आने वाले त्रिदेवो के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा की। उन्होने कहा कि चुनाव जीतना और राजनीति करना ही सिर्फ भाजपा का मकसद नही है पार्टी का कार्यकर्ता संगठन कार्यो के साथ ही सामाजिक दायित्वो को भी निभाता है। उन्होने कोरोना काल के दौरान किए कार्यो का विशेष उल्लेख किया। श्री शर्मा ने कहा कि बूथो पर मत प्रतिशत 51 प्रतिशत बढे यह हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की योजनाओ का लाभ सभी पात्र हितग्राहियो को मिले इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ की है। इसके पश्चात श्री शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से भी चर्चा की।

ई रिक्शा में पहुंचे बैठक स्थल –

बैतूल जिले के ग्राम बडोरा में बूथ की बैठक में शामिल होने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सर्व प्रथम सांपना नदी तट पर बने माता मंदिर में पूजन – अर्चन किया। तत्पश्चात अंबेडकर नगर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यही से श्री शर्मा ई रिक्शा में बैठकर बैठक स्थल कुंवर मैरिज लॉन पहंुचे। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बूथ क्रमांक 182 के बूथ अध्यक्ष एवं दलित समाज के कार्यकर्ता जितेन्द्र लोखंडे के घर पर भोजन किया और परिवारजनो से मुलाकात की।
बैठक मे ये रहे उपस्थित –

बूथ एवं शक्ति केन्द्र की दोनो बैठक में कुशाभाउ ठाकरे न्यास म.प्र.के अध्यक्ष ,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज ध्ुार्वे, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, राहूल चौहान, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, विस्तारक केशव उर्मिल, बूथ क्रमांक 180 के अध्यक्ष ललित ढाबले, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलकिशोर सरले सहित बूथ व पन्ना समिति सदस्य, शक्ति केन्द्र की टोली के सदस्य सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button