19 March 2023 Ka Rashifa: इन 3 राशियों को आज मिलने वाला भरपूर लाभ

Aaj Ka Rashifal 19 March 2023:  आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 7 तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक द्विपुष्कर योग भी रहेगा। इसके आलावा आज रात 10 बजकर 4 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट से पंचक लग जायेंगे।

मेष राशि

इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आस-पास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे। तारीफ़ एक ऐसा प्रेरक है जो आपके विरोधियों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।  बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 7

वृष राशि

आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, आपको धैर्य व संयम से काम लें।  आप जिम्मेदारियों को निभाने के साथ साथ खुद के लिए भी समय निकालेंगे। आपके काम व निजी लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आयेंगे।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए-नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें। अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे।  शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, भविष्य के विषय में विचार करेंगे।  किसी गरीब को खाना खिलाएं, आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 9

सिंह राशि

आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। अपने पास आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें, लें। आज आपको कई वर्षों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।  सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको सभी लोगों का प्रिय बनाएगा।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। बहुत दिनों से जॉब के लिए अप्लाई कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी।  आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नए सबक भी सीखने को मिलेंगे।

  • लकी रंग – मजेंटा
  • लकी नंबर- 6

तुला राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी।  आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी।

  • लकी रंग – मजेंटा
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। समाज में किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। किसी को दिया गया पैसा आज आपको वापस मिल जायेगा, जिससे आप अपने रुके कार्यों को पूरा करेंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आएगा। कई दिनों की कड़ी मेहनत व बिजी लाइफ के बाद आज आप पार्टी का आनंद लेंगे। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब वो थक जाता है एक विजेता तब रुकता है जब वो जीत जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे, तो आपकी सफलता निश्चित है।  किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

इस राशि के लोगों को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।  आपका स्वास्थ फिट रहेगा।  प्रतियोगी परीक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।  आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा।  आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी।  अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

  • लकी रंग – सैफरन
  • लकी नंबर- 4

कुंभ राशि

धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी।  आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

बिजनेस से लेकर निजी जिंदगी तक सब सही चलेगा। पैतृक सम्पति हासिल होने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अपनी बनाई गयी योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी, आपके सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। इस राशि के जो छात्र कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनकी जल्द ही सफलता के योग है , अपनी मेहनत जारी रखें।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 8
  • (Rashifal source- india tv)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button