18 March 2023 Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेंगे खुशखबरी और इन्हें रहना है सावधान
Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: आज 18 मार्च 2023 चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 54 तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके आलावा आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फास्ट फूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक-4
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
ऑफिस में किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द ही शादी की तैयारियां शुरू भी होगी। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा । बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उनकी मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपके विचारों में उग्रता आएगी। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फल का सेवन करें तो फायदा होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमी दूर करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 7
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा, आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी रिश्ते आज बेहतरीन रहेंगे। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको बहार की चीजों को खाने से बचाना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल फैसला करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें । आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे
अंक प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8
(Rashifal source- india tv)



