MP Board Pariksha: कक्षा 10 के अंगेजी प्रश्न पत्र में पकड़ाया एक नकलची

MP Board Pariksha 17 March 2023 news: 

बैतूल।  कक्षा 10 वी प्रमाण पत्र परीक्षा के अंतर्गत अंग्रेजी विषय का प्रश्रपत्र 17 मार्च को जिले के 131 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ। सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय उडऩदस्तोंने 30 केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

 

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में 21 हजार 960 विद्यार्थियों को सम्मलित होना था, लेकिन 825  विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जिसकी वजह से 21 हजार 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में एक नकल प्रकरण बना। (MP Board Pariksha) इन परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान जिला एवं विकासखंड के उडऩदस्तों ने 30 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिन परीक्षा केन्द्रों तक उडऩदस्तें पहुंचे उनमें कन्या सदर, संजीवनी स्कूल, शास उमा शाला टिकारी, बरखेड़, महतपुर, छावल, बारंगवाड़ी, बडगांव, रायआमला, बिरुलबाजार, झल्लार, केरपानी, मालेगांव, उत्कृष्ट चिचोली, नसीराबाद, पाथाखेड़ा, चूडिय़ा, चिखली, नांदा, हीरापुर, पाथाखेड़ा, बालक शाहपुर, बोरगांव, कोदारोटी, खेड़लीबाजार, बोरदेही, धपाड़ा, बांसपानी, खण्डारा, गुरुनानक बोडख़ी परीक्षा केन्द्र शामिल है। शास उमा विद्यालय बोरदेही में जिला स्तरीय उडऩदस्ते ने एक नकल प्रकरण दर्ज किया।
शनिवार होगा 12 वीं कक्षा का इतिहास-रसायन का पर्चा 18 मार्च शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थी रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एवं अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा देंगे। 113 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न होगी।

 

Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में गिरावट आने से खुशी से झूम उठे ग्राहक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button