शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार: CM केजरीवाल बोले मनीष बेकसूर है

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटले (Delhi Excise Policy Case) में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सुबह से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी. 8 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष बेकसूर है। उनकी गिरफ़्तारी एक गंदी राजनीति है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुबह करीब 11 बजे सीबीआई के दफ्तर पहुंचे थे. सीबीआई दफ्तर जाने से उन्होंने राजघाट जानकर बापू का आशीर्वाद लिया था. उन्होंने कहा था, मैं यहां बापू का आशीर्वाद लेने आया हूं. सिसोदिया ने ‘आम आदमी पार्टी’ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं और मैं जेल जाने से कभी नहीं डरता।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर मंत्री से पूछताछ की. सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया. सीबीआई कार्यालय रवाना होने से पहले सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
मालूम हो कि सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर एक मनीष सिसोदिया से इससे पहले बीते साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी. एक महीने बाद 25 नवंबर को CBI ने मामले में चार्जशीट दाखिल किया था. सीबीआई के आरोप पत्र में सिसोदिया का नाम नहीं था, क्योंकि उस समय उनके और अन्य संदिग्धों व आरोपियों के खिलाफ जांच जारी थी.
News source-
https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/manish-sisodia-arrested-in-delhi-liquor-scam-after-hours-of-questioning-5917681/amp/



