धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई को गिरफ्तार करने विरोध प्रदर्शन: बागेश्वर धाम में भारी पुलिस बल तैनात

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने छोटे भाई शालिगराम गर्ग के कृत्यों को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि गांव में तनाव का माहौल है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध रहा है। भीम आर्मी के लोगों ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में बड़ी संख्या में भीम आर्मी और OBC महासभा के लोग पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तनात कर दिया गया है। पुलिस के कई आला अधिकारी भी गांव में मौजूद हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जमकर विरोध हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह नशे की हालत में हाथ में पिस्टल लिए दलित परिवार को धमकाते दिख रहा है। शालिगराम गर्ग के इस कृत्य को लेकर दलित समुदाय में भारी आक्रोश है। आलम यह है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जमकर विरोध रहा है।

गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात  बागेश्वर धाम गढ़ा में शनिवार को बड़ी संख्या में भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के लोग पहुंचे। लोगों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के अलावा ओबीसी महासभा के आरडी प्रजापति भी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। गांव में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात है। मौजूदा वक्त में गांव में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग जमा हैं। माहौल तनावपूर्ण देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

(News source- hindustan)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button