Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में आई कमी: महंगाई से मामूली राहत

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 21 February 2023: विवाह के सीजन में सोना चांदी के दाम कम होने से बड़ी राहत मिली है। अगर आप सोना- चांदी खरीदना चाहते है तो आज अच्छा मौका है।मंगलवार को एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में 154 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में 121 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी है। इसके बाद आज सोना गिरकर 56447 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लुढ़कर 65639 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (21 February 2023) सोना (Gold Price Today) 154 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 56447 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 426 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56601 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

*गरीब रथ ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप: संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया*
https://www.gyanwani.com/8650/

वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 121 रुपये की गिरावट के साथ 65639 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 1260 रुपये उछलकर 65760 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।दाम कम होने पर सराफा बाजार में सोना -चांदी खरीदने ग्राहक बड़ी सख्या में पहुचे।

(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button