Betul: महाशिवरात्रि आज : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

बैतूल सोनाघाटी शिव मंदिर

Mahashivratri news betul

बैतूल- आज महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ गया है। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक  और पूजा अर्चना करने से भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करने विशेष महत्व होता है। शिवरात्रि को लेकर सुबह से ही शहर सहित पूरे जिले के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का ताता लग गया है। शहर के कोतवाली चौक स्थित शिव मंदिर, सदर शिव मंदिर, लल्ली चौक शिव मंदिर, गंज शिव मंदिर, जिला मुख्यालय से सटे सोनाघाटी शिव मंदिर और मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। इसके अलावा भोपाली मेला और सालबर्डी में भी आज भक्तों का सैलाब उमड़ गया है। हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं पुलिस जवानों को तैनात किया है।

18 February 2023 Ka Rashifal: आज महाशिवरात्रि पर इन राशि वालों पर बनी है भगवान शिव की कृपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button