18 February 2023 Ka Rashifal: आज महाशिवरात्रि पर इन राशि वालों पर बनी है भगवान शिव की कृपा
Aaj Ka Rashifal 18 February 2023: आज 18 फरवरी 2023 फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शनिप्रदोष व्रत और महा शिवरात्रि व्रत है।
मेष राशि
(Aries Horoscope Today)
आज नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आज के दिन सूर्य देव को प्रणाम करें, आपका दिन राहत से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
वृष राशि
(Taurus Horoscope Today)
आज कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
(Gemini Horoscope Today)
आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं। आज के दिन आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि
(Cancer Horoscope Today)
आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
(Leo Horoscope Today)
काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवन में प्यार बना रहेगा। मन्दिर में चने की दाल दान करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि
(Virgo Horoscope Today)
आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। आप किसी कम्पनी में फुल टाइम नौकरी के लिये अप्लाई कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 9
तुला राशि
(Libra Horoscope Today)
इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस फील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए। आज के दिन आप जौ का दान करें, इससे आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
(Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपके परिवार में तनाव का माहौल ठीक होगा। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
धनु राशि
(Sagittarius Horoscope Today)
आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मकर राशि
(Capricorn Horoscope Today)
आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। आज के दिन मंदिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
(Aquarius Horoscope Today)
आज सोसायटी में किसी काम के लिए आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है, आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज के दिन पानी में गंगाजल डालकर नहाएं, आपको ताजगी महसूस होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
(Pisces Horoscope Today)
दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे । आप घर की सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं, आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- लाइट ग्रीन
शुभ अंक- 4
Rashifal source-
https://www.indiatv.in/rashifal/aaj-ka-rashifal-18-february-2023-mahashivratri-horoscope-daily-horoscope-hindi-acharya-indu-prakash-2023-02-17-932860


