Betul: डिप्टी रेंजर पर युवक ने लगाया बंधक बनाकर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप
बैतूल- दक्षिण वन मंडल मोर्शी रेंज के डिप्टी रेंजर पर एक युवक ने बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट किए जाने की घटना को लेकर युवक ने मासोद चौकी में एक लिखित शिकायत की है।
जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम माजरी निवासी मुन्ना धुर्वे ने बताया कि 2 फरवरी को वह अपनी बेटी गायत्री के गांव सोमगढ गया था। वापस बाइक से आ रहा था रात्रि लगभग 11:30 बजे रामनगर जोड़ के पास 5 लोगों ने हाथ देकर रोका और जमकर मारपीट की गई। मैं बेहोश हो गया था। जब मुझे होश आया तो मैं कुंदा नाक में था। मुन्ना का आरोप है कि उसके साथ डिप्टी रेंजर बृजलाल उइके और लड़के अमन, नाकेदार भारती और चौकीदार कज्जु ने मारपीट की है। मुझे इलाज के लिए वरुड अस्पताल लेकर गए। मेरे सिर में गंभीर चोट लगी है मुझे टाके लगे है। मुन्ना ने बताया कि वन कर्मियों ने मेरी पत्नी को फ़ोन करने बुलाया और कहा कि मुन्ना को लकड़ी ले जाते पकड़ा है। मुझे छोड़ने के लिए 34 हजार रुपये दिए है। इस संबंध में किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने का कहकर धमकाया गया। इधर वन कर्मियों ने पूरे मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। डिप्टी रेंजर बृजलाल का कहना है कि युवक को बाइक पर झपट ले जाते पकड़ा है। युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की है।


