11 February 2023 Ka Rashifal: मकर राशि वालो को आज मिल सकता है कोई शुभ समाचार

Aaj Ka Rashifal 11 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक शूल योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 10 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

(Aries Horoscope Today) 

अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। केसर का तिलक मस्तक पर लगाने से आपकी

मानसिक स्थिति ठीक रहेगी।

  • शुभ रंग-बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

2. वृष राशि

 (Taurus Horoscope Today) 

आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी । लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आराम तलब को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं, साथ में डिनर के लिए जाएं रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। तुलसी के
पौधे के आगे दीप जलाने से रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

3. मिथुन राशि

(Gemini Horoscope Today)

इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है क्योंकी आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं वे दिल से एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहेंगे। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से परेशनियों का निवारण होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

4. कर्क राशि

 (Cancer Horoscope Today)

आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें ,कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले कैंसिल हो जाएं। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। लक्ष्मी जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

5. सिंह राशि

(Leo Horoscope Today)

आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे । अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे । शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 8

6. कन्या राशि

 (Virgo Horoscope Today)

आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड लम्बी यात्रा भी करनी पड़ सकती है । स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। सूर्यदेव को जल

अर्पित करने से आपके मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

 

7. तुला राशि

(Libra Horoscope Today) 

आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवारवालें आपको विवाह के लिए दवाब देंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। घर
से निकलते समय घी और शक्कर खाकर निकलें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

8. वृश्चिक राशि

 (Scorpio Horoscope Today) 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है । जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली है। जिन कोशिशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी, इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं। हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। मंदिर में माथा टेकने से आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- नेवी ब्लू
  • शुभ अंक- 7

9. धनु राशि

(Sagittarius Horoscope Today)

आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलें। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं । घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकले।

  • शुभ रंग-लाल
  • शुभ अंक- 8

10. मकर राशि

 (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी । परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा । दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी । शंकर जी पर जल अर्पित करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

11. कुंभ राशि

 (Aquarius Horoscope Today)

आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें । इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनाएंगे। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

12. मीन राशि

 (Pisces Horoscope Today) 

आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं । गणेश जी को मोदक चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

Rashifal source-

https://www.indiatv.in/rashifal/aaj-ka-rashifal-11-february-2023-todays-horoscope-daily-horoscope-in-hindi-acharya-indu-prakash-2023-02-10-930474

वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा: सूरज में आई दरार, टूटा एक बड़ा हिस्सा

Betul: लल्लू माथनकर की मौत मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button