Betul: लल्लू माथनकर की मौत मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बैतूल- जिले में लल्लू माथनकर की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल इस पूरे मामले में भाजपा और कांग्रेसी दोनों पार्टी कूद गई है। कांग्रेस ने एसपी से मुलाकात कर न्यायिक जांच की मांग की गई तो दूसरी ओर भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने भी मृतक लल्लू के परिजनों से मुलाकात कर कार्यवाही का भरोसा दिया है। यह मामला अब राजधानी भोपाल तक पहुँच गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को बैतूल बंद का आह्वान किया है। मामले में पुलिस कुछ अधिक जवाब नही दे रही है। वही रटा-रटाया जवाब मिल रहा है की जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच पूरी होने का इंतजार है।पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट में क्या बताती है यह सभी पहलुओं को देखा जाएगा। रिपोर्ट के बाद राजधानी भोपाल से बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। सूत्र यह भी बताते है की देरी जरूर हो रही है पर कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है।



