Gold price today: लगातार तीन दिन दाम कम होने के बाद आज सोना- चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold price today, 7 February, 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कीमतों में बढ़त का रुख बरकरार है. जिसका असर आज घरेलू बाजार पर भी देखा जा रहा है. एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 151 रुपये की तेजी के साथ 57,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 211 रुपये की बढ़त के साथ 67,610 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है.

बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 56,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 67,399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भावों में बढ़त का रुख देखा जा रहा है. हाजिर सोना 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,873.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.04 डॉलर प्रति औंस की तेजी दर्ज की गई है. हाजिर चांदी के भाव 22.32 डॉलर प्रति औंस पर हैं.

आज सोना चांदी की कीमतें बोली जा रही है। जिसमे मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, अमरावती, गुंटूर, काकीनाड़ा, तिरुपति, कडप्पा, अनंतपुर, वारंगल, विशाखापतमन, निजामाबाद, राउरकेला, सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर, और संभलपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने के रेट 52,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 53,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. भिवंडी, लाटूर, वसई-विरार और नासिक में 22 कैरेट सोने के रेट 52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. पटना, सूरत, मेंगलोर, दावनगिरी, बेल्लारी और मैसूर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.

चांदी के रेट

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर, चंडीगढ़, नासिक, सूरत, गुड़गांव गाजियाबाद, नोएडा, औरंगाबाद, कोल्हापुर, सोलापुर और लाटूर में चांदी के रेट 71,200 रुपये प्रति किलो पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुपुर, काकीनाड़ा, त्रिची, तिरुनेलवेली, सलेम, वेल्लोर, नेल्लोर, संभलपुर, कटक, गुंटूर, कडप्पा, खम्मम, विशाखापतनम, राउरकेला, वारंगल, दावनगिरी, बेल्लारी, बरहमापुर, और अनंतपुर में चांदी के रेट 74,000 रुपये प्रति किलो पर बोले जा रहे हैं.

(News source- india.com)

7 February 2023 Ka Rashifal: वृषभ और सिंह राशि वाले आज वाहन सावधानी से चलाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button