खुशखबरी: आम बजट में मोबाइल फ़ोन और LED टीवी होंगे सस्ते

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश किया. इस बजट में कुछ चीजें महंगी हुई हैं तो कुछ सस्ती हुई हैं. देश में अब मोबाइल फोन और LED टीवी सस्ते होंगे. वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया गया कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल फोन उत्पादन इकाई को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार कुछ हिस्सों के आयात पर सीमा शुल्क में छूट देगी और कैमरा लेंस जैसे मोबाइल विनिर्माण में भी छूट मिलेगी. इससे मोबाइल फोन और एलईडी टीवी सस्ते हो जाएंगे.
वित्त मंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन उत्पादन के लिए हैंडसेट के पुर्जों पर सीमा शुल्क में कमी के अलावा सरकार टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर बुनियादी सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 फीसदी करके देश में टेलीविजन उत्पादन को भी बढ़ावा देगी.उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बैटरी के लिए लिथियम आयन सेल पर एक और साल के लिए रियायती शुल्क जारी रखेगी. वहीं, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है. इससे किचन में लगने वाली चिमनी महंगी होगी.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में मोबाइल उत्पादन 2014-15 में 18,900 करोड़ मूल्य के 5.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 2,75,000 मूल्य के 31 करोड़ यूनिट हो गया.
News source-
https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/union-budget-2023-mobile-phones-and-led-tv-to-be-cheaper-5879048/amp/



