Betul: शादी टूट गई तो डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या

बैतूल। आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी निवासी एक युवक की शादी टूट जाने से डिप्रेशन में आ गया जिसके कारण युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मांडवी निवासी निलेश पिता मधुसुदन अमरूते (35) की जुड़ी थी। शादी जुडऩे के कुछ ही दिन बाद लडक़ी पक्ष के लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते विवाह तोड़ दिया। विवाह टूटने से युवक निलेश डिप्रेशन में आ गया, कई दिन तक वह परेशान होते रहा। परिजन भी उसे कई बार समझाईश देते रहे, इसके बावजूद 28 जनवरी को युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।



